Thursday, 5 April 2012

प्रेमी के लिए बनी मुस्लिम.......

प्रेमी के लिए बनी मुस्लिम, नॉनवेज को लेकर की आत्महत्या !!

राजकोट।यहां धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने बीते मंगलवार की शाम को जहर खा लिया था।

उपचार के दौरान बीते गुरुवार को उसकी मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस मंे शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे नॉनवेज खाने के लिए विवश कर रहे थे। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इसी के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

दूधसागर रोड स्थित सोसायटी में रहने वाली पूजा परमार ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ गत 16 फरवरी को इमरान मूसा नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। विवाह के बाद इमरान के परिजनों ने उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पूजा का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होने लगा था।

पूजा द्वारा अपने पिता को बताए अनुसार उसे यहां पर नॉनवेज खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था और इसी बात को लेकर आए दिन उससे मारपीट की जा रही थी। इसलिए पूजा अलग मकान लेकर रहना चाहती थी। पूजा के पिता के अनुसार वह किराए का मकान भी खोज रही थी। लेकिन बीते मंगलवार को उसने जहर खा लिया। पूजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

पूजा की सगाई हो चुकी थी :

पूजा के परिजनों के अनुसार पूजा की उनकी ही जाति के एक लड़के से सगाई हो चुकी थी और 12 मार्च को इनकी शादी होनी थी। लेकिन पूजा ने परिजनों को बताए बिना ही इमरान से कोर्ट मैरिज कर ली। इसलिए पूजा की जगह उसकी छोटी बहन का विवाह उसके मंगेतर से हुआ।

चार-पांच दिन पहले ही पिता को फोन किया था :

पूजा के पिता ने पुलिस को बताया है कि उन्हें पूजा ने चार-पांच दिन पहले ही फोन कर बताया था कि वह ससुराल में बहुत परेशान है। उसके साथ सास लगातार मारपीट कर रही है और उसे नॉनवेज खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसलिए वह ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती और अपने लिए एक किराए का मकान तलाश रही है।
 

1 comment:

  1. Aisi Ladki Ko Jinda Jala Dena Chahiye Jo Apne Maa-Baap Ke Khilaaf Jakar Kisi Dusre Jaat Me Shaadi Kare.Chahe Woh Hindu Ho Ya Musalmaan.

    Jara Socho Ladki Ke Aisa Karne Se Uske Maa-Baap Aur Bhai-Bahno Pr Kya Gujarti Hogi?

    ReplyDelete